इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दैनिक समाचार पत्र 'न्यूज इंटरनेशनल' की वेबसाइट सोमवार को हैक कर ली गई। हैकरों ने दावा किया है कि 'डॉट पीके डोमेंस' पर अब उनका नियंत्रण है।
'पीएकेबग्स' से अखबार की वेबसाइट पर भेजे गए संदेश में कहा गया है कि हम फिर आ गए हैं। पीकेएनआईसी डॉट नेट डॉट पीके तुम सोचते हो कि डॉट पीके डोमेंस पर तुम्हारा नियंत्रण है? ऐसा नहीं है! आज डॉट पीके डोमेंस पर हमारा नियंत्रण है।
पाकिस्तानी अखबार 'न्यूज इंटरनेशनल' की वेबसाइट हैक संदेश में आगे कहा गया है कि अगर आप अपने सिस्टम को दुरुस्त कर लेते हैं, जो कि फिहलहाल हमारे कब्जे में है। तो भी हमने 23,000 खातों की सूचनाएं सफलतापूर्वक नष्ट कर डाली है, जिसमें सरकारी खबरों के ब्लॉग्स फोरम्स आदि शामिल हैं।(एजेंसी)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar