Media Khabar

Advertisement

Advertisement

एक समाचार चैनल ने दूसरे समाचार चैनल का किया स्टिंग

[caption id="attachment_13588" align="alignright" width="640"] ऑपरेशन मीडिया [/caption]हिंदी समाचार चैनल 'न्यूज़ एक्सप्रेस' का एक स्टिंग फिर सुर्ख़ियों में है. लेकिन इस बार का यह स्टिंग बाहरी दुनिया पर नहीं बल्कि मीडिया की दुनिया पर ही केंद्रित है जिसके तहत एक दूसरे हिंदी न्यूज़ चैनल 'चैनल वन' और 'ले...

M
Media Khabar
April 9, 2014 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_13588" align="alignright" width="640"]ऑपरेशन मीडिया ऑपरेशन मीडिया [/caption]हिंदी समाचार चैनल 'न्यूज़ एक्सप्रेस' का एक स्टिंग फिर सुर्ख़ियों में है. लेकिन इस बार का यह स्टिंग बाहरी दुनिया पर नहीं बल्कि मीडिया की दुनिया पर ही केंद्रित है जिसके तहत एक दूसरे हिंदी न्यूज़ चैनल 'चैनल वन' और 'लेमन टीवी' का पर्दाफाश किया गया है. 'ऑपरेशन मीडिया' में चैनल वन और लेमन टीवी के मालिक 'जहीर अहमद' को साफ कहते हुए सुना जा सकता है कि कमाओ- बांटो... कमाओ-बांटो, एक-एक जगह खुल जाओ. आज दोपहर एक बजे से न्यूज़ एक्सप्रेस पर इस स्टिंग को दिखाया गया. स्टिंग में चैनल के वर्तमान संपादक अंजनि कुमार सिन्हा को भी दिखाया गया है. स्टिंग से साफ़ है कि चैनल1 और लेमन टीवी की आड़ में मालिकान कैसे पेड न्यूज,ब्लैकमेलिंग और दलाली का धंधा कर रहे हैं. स्टिंग के प्रसारित होने के बाद 'चैनल वन' और 'लेमन टीवी' की हालत खस्ता हो सकती है. यदि चुनाव आयोग ने संज्ञान ले लिया तो मुसीबत और भी अधिक बढ़ सकती है. वैसे दोनों चैनलों के बीच पहले से खटास थी और उसी की प्रतिक्रिया में न्यूज़ एक्सप्रेस की तरफ से यह स्टिंग किया गया. प्रतिक्रियास्वरुप 'चैनल वन' और 'लेमन टीवी' की तरफ से न्यूज़ एक्सप्रेस ग्रुप के खिलाफ स्टोरी दिखाई जा सकती है. यानी महायुद्ध चालू आहे.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar