हिंदी समाचार चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस आज रीलॉन्च हो गया. चैनल के एडिटर-इन-चीफ विनोद कापड़ी ने साफ़ किया कि न्यूज़ एक्सप्रेस पत्रकारिता के मानकों पर चलेगा. अपने शुरूआती बुलेटिन में विनोद कापड़ी ने न्यूज़ एक्सप्रेस के उद्देश्य और नीतियों के बारे में बताते हुए कहा -
'न्यूज़ एक्सप्रेस आज से एक नए सफर पर निकल रहा है. ये सफर सरोकारो का सफर है. ये सफर आपके विश्वास का सफर है और ये सफर साझेदारियों का सफर है.इस सफर की ओर कदम बढ़ाते हुए न्यूज़ एक्सप्रेस आपसे वादा करता है कि हम पत्रकारिता के वसूलों को बदलने की बजाए उसकी बुनियाद पर खड़े होने की कोशिश करेंगे. '
चैनल के रीलॉन्च होने के साथ ही आज चार बजे एक बड़े खुलासे का दावा किया जा रहा है. ऑपरेशन प्राइम मिनिस्टर के नाम से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाना है जिसके बारे में दावा किया गया है कि 67 साल का यह सबसे बड़ा खुलासा है... जारी
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar