दिल्ली में महिलाओं के साथ बदसलूकी की वारदातें लगातार घटती हैं। मीडिया में इस तरह की घटनाएं सुर्खियां बटोरती हैं। इस तरह की घटनाओं की रिपोर्टिंग करते हुए मीडिया में नियम हैं, पर संयम नहीं!
वारदात की शिकार महिला का नाम, पता, पेशा सब उद्घाटित करके बार-बार 'बलात्कार' और 'गैंगरेप' जैसे शब्दों को दोहरा-दोहरा कर कितने घंटों बलात्कार किया, कैसे किया --इनका सबका शाब्दिक वर्णन कर जैसे न थके हों तो फिर से पूरी घटना का नाट्य-रूपांतरण पेश करते हैं जैसे ये कोई घृणित पैशाचिक घटना नहीं कोई तमाशा हो!
जिस घटना को मीडिया से बताते हुए दिल्ली पुलिस की महिला ऑफिसर की जुबान कई बार रूकी और अंत में उसने इसके लिए 'वारदात' शब्द का प्रयोग किया , वहीं उत्पीड़ितों की आवाज़ होने का दावा करनेवाली मीडिया में इस तरह की जघन्य घटना हमेशा पोर्नोग्रैफिक-भाषा-बिंबों के जरिए बयान की जाती है।
इसे कहते हैं रक्षा में हत्या!
(दिल्ली विश्वविद्यलय में मीडिया और मॉस कम्युनिकेशन विभाग में अध्यापन कार्य कर रही सुधा सिंह के फेसबुक वॉल से साभार)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar