Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज़ चैनल पर वर्ल्ड कप क्रिकेट को लेकर फूहड़ कवरेज

विनीत कुमार न्यूज़ चैनलों पर वर्ल्ड कप को लेकर जो कवरेज है उसमे कहीं से भी खेल के प्रति उत्साह नहीं पैदा होता, अव्वल दर्जे की फूहड़ता है जो आगे चलकर अश्लीलता की हद तक जाती है. स्टूडियो और फ्लोर पर जो कुछ चल रहा है वो मेरठ की शादियों से भी ज़्यादा मारकाट और आपाधापी जैसा है. न्यूज़24 के एंकर ने घोषणा की ह...

M
Media Khabar
March 25, 2015 0 views

Advertisement

Advertisement

विनीत कुमार
न्यूज़ चैनलों पर वर्ल्ड कप को लेकर जो कवरेज है उसमे कहीं से भी खेल के प्रति उत्साह नहीं पैदा होता, अव्वल दर्जे की फूहड़ता है जो आगे चलकर अश्लीलता की हद तक जाती है. स्टूडियो और फ्लोर पर जो कुछ चल रहा है वो मेरठ की शादियों से भी ज़्यादा मारकाट और आपाधापी जैसा है. न्यूज़24 के एंकर ने घोषणा की है कि कल का मैच इंडिया जीत रहा है..ये उसका खुलासा है..हम जैसे क्रिकेट के प्रति सुस्त लोगों को आज पता चला कि क्रिकेट के मैच खेलने से ने चैनलों के खुलासा करने से जीते जाते हैं.‪#‎मीडियामंडी‬
प्रो.जगदीश्वर चतुर्वेदी
क्या आस्ट्रेलिया के टीवी चैनलों में आस्ट्रेलिया की टीम के लिए उन्मादी टीवी कवरेज दिखाया जा रहा है ? यदि नहीं तो फिर यहां न्यूज चैनलों पर पागलपन क्यों चल रहा है? @FB
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar