Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मुहूर्त देखकर चैनल लॉन्च होते हैं और पत्रकारों में प्रसाद बांटा जाता है

विनीत कुमार आपको पता है,ये आपके जितने न्यूज़ चैनल हैं न जो दिन-रात सरोकारी और जनहित से जुड़े कार्यक्रम और ख़बरें दिखाते हैं न, वो भी मुहूर्त देखकर चैनल और प्रोग्राम लांच करते हैं..आपको पता है जब वो अपने यहाँ बाबा को काले धन पर आमना-सामना करने के लिये बुलाते हैं तो उनसे अपनी कुंडली दिखाते हैं..मालिक/माल...

M
Media Khabar
November 24, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

विनीत कुमार
आपको पता है,ये आपके जितने न्यूज़ चैनल हैं न जो दिन-रात सरोकारी और जनहित से जुड़े कार्यक्रम और ख़बरें दिखाते हैं न, वो भी मुहूर्त देखकर चैनल और प्रोग्राम लांच करते हैं..आपको पता है जब वो अपने यहाँ बाबा को काले धन पर आमना-सामना करने के लिये बुलाते हैं तो उनसे अपनी कुंडली दिखाते हैं..मालिक/मालकिन जो पूजा करती हैं, पत्रकारों के बीच प्रसाद बांटे जाते हैं जिसे खाना श्रद्धा कम मालिक की आज्ञा का पालन ज़्यादा होता है. आप जब नोएडा फ़िल्म सिटी के कई चैनलों के दफ्तर जायेंगे तो प्रवेश द्वार पर ही ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा की आपको लगेगा यहाँ खबर नहीं,चढ़ावे का कारोबार होता है. अब ये देश की आदर्श बहू तुलसी के पीछे इसलिये पड़े हैं कि जिस ज्योतिष से इन्होंने कुंडली दिखाई है वो इनके चैनल पर कुंडली बांचने के लिये क्यों नहीं आये..कुछ तो इसलिये भी उनके चैनल के ज्योतिष में क्या खोट थी जो आउटसोर्सिंग कर ली? @fb
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar