Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज चैनल ही नहीं आसाराम को सम्मान देने में बीबीसी भी पीछे नहीं

[caption id="attachment_9544" align="alignleft" width="250"] ये आजतक से ली गयी तस्वीर हैं और देखिए आजतक कैसी सम्मानसूचक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है . कब पानी-पानी 'होंगे' आसाराम[/caption] मो.अनस : लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने एक बार भी आसाराम नामक बलात्कारी का मुद्दा नहीं उठाया ,तमाम न्यूज़...

M
Media Khabar
August 27, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_9544" align="alignleft" width="250"]asaram pani ये आजतक से ली गयी तस्वीर हैं और देखिए आजतक कैसी सम्मानसूचक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है . कब पानी-पानी 'होंगे' आसाराम[/caption] मो.अनस : लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने एक बार भी आसाराम नामक बलात्कारी का मुद्दा नहीं उठाया ,तमाम न्यूज़ चैनल आसाराम नाम के बूढ़े बलात्कारी को बापू कह कर संबोधित कर रहे हैं ,भाजपा के भावी एवं ट्विटर -फेसबुक के निर्विरोध पी एम नरेंद्र मोदी सोनिया गांधी की बिमारी का मजाक तो बना सकते हैं लेकिन आसाराम के हाथों यौन उत्पीड़न का शिकार नाबालिग लड़की ,महिला पत्रकार और महिला सिपाही के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के लिए एक ट्विट तक नहीं कर सकते .ऐसे में आप पुलिस को गाली अगर देते हैं की वे आसाराम को गिरफ्तार नहीं कर रही हैं तो आप सबसे बड़े बेईमान हैं क्योकि उससे पहले इन उमा भारतीयों ,रमन सिंहों और मीडियाओं को सबक सिखाया जाना चाहिए जो नीतियों से लेकार नेतृत्व तक तय करते हैं . Sandeep Kumar चैनलों की छोड़िए कल शरद यादव के सवाल पर गृहमंत्री ने अपने जवाब में झांसाराम उर्फ घंटा बाबा (जी का) को आसाराम बापू जी कहकर संबोधित किया. Mohammad Anas शरद यादव ने कहा 'एक साधू है जिसने बवाल मचाया हुआ है ,वे काफी गुस्से में थे ,लेकिन विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा ने जिस तरह बलात्कारी संत का समर्थन किया है वह देश हित और जनहित में कहीं से नहीं है . (Mohammad Anas :के एफबी से साभार ) विनीत कुमार : जितने लंबे-लंबे बयान आसाराम के चैनल दिखा रहा है क्या किसी दूसरे आरोपी को चूं तक भी बोलने का मौका दिया जाता?. एक बात, दूसरी बात कि कोई दूसरा आरोपी होता तो जल्लाद, कुकर्मी,गुंडा पता नहीं क्या-क्या शब्द इस्तेमाल होते, मीडिया ट्रायल हो जाता लेकिन आसाराम के लिए बापू और पुलिस की ओर से जी जी शब्द का प्रयोग किया जा रहा है. पुष्कर पुष्प : इस देश की जनता की बुद्धि की बलिहारी है जो आसाराम जैसे बार -बार कुकृत्य करने वाले धर्मगुरु बने बैठे हैं. सोंचिये जब ऐसे धर्मगुरु होंगे तो चेले कैसे होंगे? फिर दुष्कर्म जैसा अपराध समाज में क्यों न बढ़े? उम्मीद करते हैं कि मीडिया और खासकर न्यूज़ चैनल आसाराम नाम के ढोंगी के लिए 'बापू' शब्द का इस्तेमाल नही करेंगे. वैसे बीबीसी हिंदी भी आसाराम को सम्मान देने में पीछे नहीं. देखिए स्क्रीन शॉट : aasaram-bbc इधर फेसबुक पर आसाराम की आलोचकों द्वारा धुनाई चल रही है तो दूसरी तरफ ट्विटर के जरिए आसाराम के फॉलोवर आसाराम को बचाने में लगे हैं . नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट : नई दिल्ली।। नाबालिग से यौन दुराचार मामले में आसाराम बापू के समर्थकों में उन्हें बेगुनाह साबित करने की होड़ चल पड़ी है। सोशल मीडिया पर आसाराम के समर्थक एक विडियो को पोस्ट कर रहे हैं जिसमें जोधपुर पुलिस के डीसीपी के बयान को दिखाया गया है। जोधपुर पुलिस के डीसीपी अजय पाल लांबा इस विडियो में कह रहे हैं कि सिर्फ एफआईआर दर्ज हो जाने से ही किसी की गिरफ्तारी हो जाए, ऐसा प्रावधान नहीं है। हाल यह है कि "Exposed by Jodhpur Police" कीवर्ड ट्विटर के टॉप ट्रेंड में चल रहा है। जोधपुर पुलिस के डीसीपी अजय पाल सिंह लांबा के इस बयान को आसाराम समर्थक उनके पक्ष में भुनाने में जुटे हुए हैं। जोधपुर के डीसीपी विडियो में कह रहे हैं कि एफआईआर दर्ज होने भर से ही किसी को गिरफ्तार करने का प्रावधान नहीं है। साथ ही, मेडिकल रिपोर्ट में आसाराम के खिलाफ धारा 376 लगाने को लेकर कोई सबूत नहीं मिला है। और मामले में जो भी वक्त लग रहा है वह जांच प्रक्रिया में आमतौर पर लगने वाला ही समय है। इसके उलट, आसाराम बापू की गिरफ्तारी की संभावना प्रबल होती भी दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह जोधपुर पुलिस इंदौर स्थित उनके आश्रम पहुंची और उन्हें समन थमाते हुए 30 अगस्तक तक जांच अधिकारी के सामने पूछताछ के लिए पेश होने की हिदायत दी। हिदायत में साफ कहा गया है कि अगर पेश नहीं हुए तो गिरफ्तारी होगी।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar