अमेरिका में पत्रकार अधिकार समूह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से उनके देश में एक निजी न्यूज चैनल का निलंबन वापस लेने की अपील की है।
सीपीजे :कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स: ने शरीफ को लिखित अपील में कहा है कि वह एआरवाई न्यूज का निलंबन रद्द करें। इस न्यूज चैनल पर देश की न्यायपालिका के खिलाफ ‘अपमानजनक’ कार्यक्रम प्रसारित करने का आरोप है।
चैनल को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था और उसपर 1 करोड़ पाकिस्तानी रूपयों का जुर्माना लगाया गया था।
(एजेंसी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
