Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में आज से नया सत्र, अजीत अंजुम भी करेंगे संबोधित

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम] असद रजा] रणविजय सिंह एवं कमल शर्मा विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे भोपाल] 22 जुलाई। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नये सत्र का शुभारम्भ समारोह एवं प्रबोधन कार्यक्रम का उदघाटन आज (23 जुलाई 2013½ रवीन्द्र भवन में आयोजित होगा। 23 एवं 24 जुल...

M
Media Khabar
July 22, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम] असद रजा] रणविजय सिंह एवं कमल शर्मा विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे भोपाल] 22 जुलाई। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के नये सत्र का शुभारम्भ समारोह एवं प्रबोधन कार्यक्रम का उदघाटन आज (23 जुलाई 2013½ रवीन्द्र भवन में आयोजित होगा। 23 एवं 24 जुलाई 2013 को आयोजित इस दो दिवसीय समारोह में देश के वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार रणविजय सिंह] अजीत अंजुम] असद रजा] महेश श्रीवास्तव एवं कमल शर्मा विद्यार्थियों को सम्बोधित करेंगे। पत्रकारिता विश्वविद्यालय प्रतिवर्ष नये सत्र के शुभारम्भ अवसर पर विद्यार्थियों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन करता है। 23 एवं 24 जुलाई 2013 को आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय रवीन्द्र भवन में प्रातः 10-00 बजे उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क मंत्री माननीय लक्ष्मीकांत शर्मा करेंगे। राष्ट्रीय सहारा] नई दिल्ली के समूह सम्पादक श्री रणविजय सिंह सत्र के मुख्य वक्ता होंगे। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला करेंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में मीडिया व्यावसाय में उद्यमिता एवं स्वरोजगार विषय पर कमोडिटी कंट्रोल डाट काम मुम्बई के श्री कमल शर्मा अपने विचार रखेंगे। सत्र के मुख्य अतिथि इंडियन स्कूल आफ बिजनेस] हैदराबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डा. सिद्धार्थ शेखर सिंह होंगे। डा. सिद्धार्थ शेखर सिंह न्यू मीडिया] एडवरटाईजिंग] पब्लिक रिलेशंस] कारपोरेट कम्युनिकेशन] मीडिया मैनेजमेंट जैसे नवीन विषयों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। 23 जुलाई 2013 को आयोजित तृतीय सत्र उदीयमान भारत एवं युवा] विषय पर आधारित होगा। इस सत्र के मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षण मण्डल] नागपुर के श्री मुकुल कानितकर होंगे। सत्र की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री माननीय जयंत मलैया करेंगे। 24 जुलाई 2013 को कार्यक्रम के दूसरे दिन मध्यप्रदेश की विकास यात्रा एवं मध्यप्रदेश के सांस्कृति परिदृश्य से विद्यार्थियों को अवगत कराया जायेगा। इस सत्र के मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश जनसंपर्क के उपसचिव श्री लाजपत आहूजा होंगे। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार श्री महेश श्रीवास्तव करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन आयोजित द्वितीय सत्र में न्यूज 24] नई दिल्ली के सम्पादक श्री अजीत अंजुम आदर्श मीडिया एवं आदर्श मीडियाकर्मी] विषयक सत्र में अपने विचार रखेंगे। वे इस सत्र के मुख्य अतिथि भी होंगे। इस सत्र के मुख्य वक्ता जी न्यूज की एडीटर इनपुट श्रीमती सीमा गुप्ता होंगी। सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय सहारा रोजनामा (उर्दू दैनिक) के सम्पादक श्री असद रजा करेंगे। 23 जुलाई 2013 को दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक प्रबोधन कार्यक्रम का समापन सत्र आयोजित होगा। इस सत्र के मुख्य वक्ता प्रख्यात पटकथा लेखक एवं फिल्मकार श्री अशोक मिश्र होंगे। वे मनोरंजन उद्योग में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे। उदघाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला करेंगे। सत्र शुभारम्भ समारोह के आयोजन के विषय में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला ने बताया कि प्रत्येक सत्र में नये प्रवेश लेने वाले छात्रों को मीडिया परिदृश्य] इस क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं तथा इस क्षेत्र में कौशलपूर्ण तैयारियों के संबंध में जानकारी दी जाती है। हमारा प्रयास होता है कि मीडिया जगत के प्रख्यात हस्तियों से विद्यार्थी प्रत्यक्ष मिलकर उनके विचारों से अवगत हों एवं अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकें। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के नवीन एवं अध्ययनरत् विद्यार्थी शामिल होते हैं। ¼डा. पवित्र श्रीवास्तव) विभागाध्यक्ष] जनसंपर्क विभाग
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar