सुनने में आया कि एनडीटीवी सेंसरशिप के साये में खबरनवीसी कर रहा है. तो उसने अपनी लकीर छोड़ी और इधर एंकरों के जाने का भी सिलसिला शायद शुरू हो गया. एनडीटीवी के एक प्रमुख एंकर सुशांत सिन्हा ने चैनल को अलविदा कह दिया है. वे एनडीटीवी से किस चैनल में जाएंगे,इस बारे में अबतक कोई खबर नहीं मिली पायी.एनडीटीवी इंडिया से पहले सुशांत न्यूज़24 और लाइव इंडिया में काम कर चुके हैं.मूलतः बिहार के रहने वाले सुशांत को नई पीढ़ी के प्रतिभावान एंकरों में से एक माना जाता है.
सुशांत ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा - एनडीटीवी के साथ पांच साल का सफ़र ख़त्म हो रहा है।शुक्रिया सभी का। 🙂 नई पारी की जानकारी भी जल्द साझा करूंगा। 😊
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar