रवि मिश्र
एनडीटीवी पर चरस गांजा के राउंड द क्लॉक चल रहे ज्ञान से पता चल रहा कि किस चीज के नशे में ये "उड़ता चैनल" उड़े जा रहा है...जेएनयू का वीडियो सही साबित हो गया...कराना में हिंदू घर छोड़ रहे हैं...बिहार में टॉपर कांड हो रहा है... राज्य सभा की सीट खरीदी बेची जा रही है... लेकिन ड्रग्स के प्रति चैनल का प्यार देखकर लगता है रवीश कब इस चैनल को पूरी तरह से काला कर अंधेरे में ले जाने वाले हैं....
मैं इस चैनल को जब भी देखता हूँ तो याद आता है कि चैनल कहां से कहां आ गया... एक कंटेट का राजा आज प्रोपेगेंडा का खिलाड़ी बन गया है...बेहतर हो कि चैनल के रिपोर्टर गद्दे पर सोकर खबर पढें...
रिपोर्टिंग तो लगभग खतम है... नए खुलासे या सबसे पहले अपडेट के लिए ये देखने लायक नहीं रहा... एंकरिंग में रवीश का नाम छोड़ दें तो लगता कि सारे मानक ताक पर रखे जा चुके हैं...खासकर बाबा मनोरंजन भारती को एंकरिंग करता देख लगता है कि मैं क्यूँ हूँ इस पेशे में..
@fbM
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar