Media Khabar

Advertisement

Advertisement

आजतक के नवीन कुमार और न्यूज़24 के संत प्रसाद राय में कांटे की टक्कर

अजीत अंजुम, प्रबंध संपादक, न्यूज़24 स्क्रिप्ट के मैदान में आजतक के नवीन कुमार और न्यूज़24 के संत प्रसाद राय में कांटे की टक्कर टीवी न्यूज चैनलों में परदे के पीछे काम करने वाले कई ऐसे लोग हैं , जिनकी स्क्रिप्ट का मैं कायल हूं . प्रियदर्शन , नवीन कुमार , दीपक चौबे , विकास मिश्रा , निखिल दुबे , राकेश क...

M
Media Khabar
January 24, 2014 1 views

Advertisement

Advertisement

अजीत अंजुम, प्रबंध संपादक, न्यूज़24
स्क्रिप्ट के मैदान में आजतक के नवीन कुमार और न्यूज़24 के संत प्रसाद राय में कांटे की टक्कर टीवी न्यूज चैनलों में परदे के पीछे काम करने वाले कई ऐसे लोग हैं , जिनकी स्क्रिप्ट का मैं कायल हूं . प्रियदर्शन , नवीन कुमार , दीपक चौबे , विकास मिश्रा , निखिल दुबे , राकेश कायस्थ समेत कई लोगों की लेखन शैली के बारे में मैंने समय समय पर यहां लिखा है . हाल के दिनों में अपने यहां काम करने वाले वरिष्ठ सहयोगी संत प्रसाद राय की लिखी हुई दर्जनों स्क्रिप्ट देखने और उनकी ही आवाज में सुनने के बाद मैं इस नतीजे पर पहुंचा हूं कि संत भी टीवी मीडिया के चंद सर्वश्रेष्ठ कलमकारों में से एक हैं . कुछ महीने पहले ही न्यूज 24 से जुड़े संत पहले कई साल तक जी न्यूज में काम कर चुके हैं . उनकी शैली कमाल की है , और अगर अपने लिखे का वीओ खुद करते हैं तो स्टोरी बहुत असरदार हो जाती है . मैं आमतौर पर अपने यहां के लोगों का फेसबुक पर तारीफ करने से बचता रहा हूं . मैंने हमेशा दूसरे चैनलों के लोगों और उनके काम की ही तारीफ की है . मैंने आजतक के नवीन कुमार की स्क्रिप्ट और उनकी आवाज के असर पर कई बार लिखा है . अब मैं मानता हूं कि मुकाबला कांटे का है . मैं जब भी संत की लिखी स्क्रिप्ट पढ़ता हूं तो उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहा जाता तो सोचा क्यों न सार्वजनिक तौर पर ही ये बातें कही जाए . संत की आवाज भी उनकी स्टोरी को बहुत धारदार बना देती है . (स्रोत-एफबी)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar