[caption id="attachment_26682" align="alignright" width="300"]
राम रहीम की तीसरी फिल्म[/caption]
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इंसानों को सताने के बाद अब एलियंस को भी बख्सने के मूड में नहीं है. MSG सीरीज की उनकी तीसरी फिल्म "MSG द वॉरियर – लॉयन्स हर्ट" बनकर रिलीज के लिए तैयार है और इस बार वे एलियंस से मारधाड़ करते नज़र आयेंगे. 5 सितम्बर को यूट्यूब पर इसका ट्रेलर डाला गया जिसे अबतक 3,626,392 लाख लोग अबतक देख चुके हैं. फिल्म राम रहीम के इर्द-गिर्द नहीं बल्कि पूरी तरह से राम रहीम के लिए ही बनाई गयी है. कहने का मतलब है कि लॉयन्सहर्ट यानि राम रहीम इस फिल्म के हीरो तो हैं ही उसके अलावा स्क्रिप्ट राइटर, डायरेक्टर , डॉयलोग राइटर , कॉस्ट्यूम डिजाइनर , प्रॉप डिजाइनर हैं, प्लेबैक सिंगर और विजुअल इफैक्ट्स के सुपरवाइजर भी राम रहीम ही है. वैसे एलियन से अपनी गदा से लड़ते राम-रहीम हीरो कम और जोकर ज्यादा लगते हैं. बहरहाल आप देखिये ट्रेलर का वीडियो. यूँ आप जानते ही हैं कि फिल्म भक्तों के लिए बनाई गयी और पैसे भी उनके ही लगे हैं. सो फिल्म हिट-फ्लॉप से बाहर है. वैसे राम-रहीम के भक्तों के बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म सुपरहिट है ही. कोई शक.

M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar