Media Khabar

Advertisement

Advertisement

नरेंद्र मोदी पर आजतक के राहुल कँवल का असर!

मोदी ने दिया ट्वीट पर राहुल कँवल को जवाब,आजतक हुआ निहाल [caption id="attachment_22165" align="alignright" width="300"] नरेंद्र मोदी पर आजतक के राहुल कँवल का असर![/caption] आस्ट्रेलिया में रह रहे एक बुजुर्ग कार्टूनिस्ट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की तमन्ना पूरी होने जा रही है. आजतक,ज़ी न्यूज...

M
Media Khabar
November 14, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

मोदी ने दिया ट्वीट पर राहुल कँवल को जवाब,आजतक हुआ निहाल
[caption id="attachment_22165" align="alignright" width="300"]नरेंद्र मोदी पर आजतक के राहुल कँवल का असर! नरेंद्र मोदी पर आजतक के राहुल कँवल का असर![/caption] आस्ट्रेलिया में रह रहे एक बुजुर्ग कार्टूनिस्ट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की तमन्ना पूरी होने जा रही है. आजतक,ज़ी न्यूज़ से लेकर न्यूज़ नेशन तक लगभग सभी चैनलों पर इन्हें लगातार दिखाया जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के ये कितने बड़े प्रशंसक हैं. एक चैनल पर तो ये इतने भावुक हो गए कि फफक-फफक कर रो पड़े. ख़ैर न्यूज़ चैनलों की मुहिम काम आयी और प्रधानमंत्री मोदी तक बुजुर्ग कार्टूनिस्ट की बात पहुंच गयी. तब प्रधानमंत्री ने अपने प्रशंसक कार्टूनिस्ट से मिलने का फैसला किया और आजतक/हेडलाइंस टुडे के 'राहुल कँवल' के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि - "राहुल कँवल मैंने आपका ट्वीट देखा. मैंने व्यक्तिगत तौर पर आयोजकों से बात की है ताकि रमेश जी सिडनी में कार्यक्रम की शोभा बढ़ा सके." राहुल कँवल ने पहले ये ट्वीट किया था - नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट के बाद आजतक कुछ इस कदर झूमा कि ब्रेकिंग न्यूज़ की बरसात सी होने लगी. BREAKING NEWS - आजतक की खबर का असर - आजतक की खबर का असर वैसे न्यूज़ नेशन भी दावा करने से नहीं चूका कि उसकी खबर का असर हुआ और उसी के असर से अब कार्टूनिस्ट से प्रधानमंत्री मोदी मिलेंगे. दूसरे चैनलों ने भी दावा जरूर किया होगा. यानी असर को लेकर छीना-झपट चालू आहे. मगर बाजी तो राहुल कँवल ने ही मारी.भई स्टोरी किसी ने भी की हो, प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब तो राहुल कँवल को ही दिया न . तो असर आजतक का ही हुआ न . जय हो.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar