Media Khabar

Advertisement

Advertisement

स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर मोदी ने ऋतिक की तारीफ की

मणिका सोनल नई दिल्ली (साई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर हिंदी फिल्म जगत के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन की सराहना की। मोदी ने ट्विटर पर कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी ऋतिक के प्रयासों को देखकर प्रेरित होंगे। उन्होंने स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए अहम कदम उठाया...

M
Media Khabar
October 27, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

मणिका सोनल
नई दिल्ली (साई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने पर हिंदी फिल्म जगत के स्टार अभिनेता ऋतिक रोशन की सराहना की। मोदी ने ट्विटर पर कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी ऋतिक के प्रयासों को देखकर प्रेरित होंगे। उन्होंने स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए अहम कदम उठाया है। मोदी का ट्विटर पर संदेश आने से कुछ ही घंटे पहले ऋतिक रोशन ने ट्वीट किया था, मैंने स्वच्छ भारत के लिए अपने आसपास को साफ-सुथरा रखने का काम शुरू कर दिया है। इस दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। इस स्वच्छता अभियान की शुरूआत मैंने जुहू स्थित अपनी गली से की। ऋतिक ने एक अन्य ट्वीट में कहा, दो दिन पहले मैंने अपने घर, अपनी सड़क, अपने शहर और अपने देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। मैंने इससे सीखने और दूसरे लोगों को भी इस अभियान से जोड़ने की जिम्मेदारी ली है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar