Media Khabar

Advertisement

Advertisement

संपादकों-पत्रकारों से प्रधानमंत्री मोदी का दिवाली मिलन

[caption id="attachment_21460" align="alignright" width="300"] पत्रकारों से रूबरू होंगे पीएम नरेंद्र मोदी[/caption]लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाने के बाद से नरेंद्र मोदी ने मेनस्ट्रीम मीडिया से जैसे मुंह ही मोड़ लिया था. इसे लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रौनिक मीडिया के संपादकों में नाराजगी...

M
Media Khabar
October 25, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_21460" align="alignright" width="300"]दिवाली मिलन के बहाने पत्रकारों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी पत्रकारों से रूबरू होंगे पीएम नरेंद्र मोदी[/caption]लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत हासिल कर सरकार बनाने के बाद से नरेंद्र मोदी ने मेनस्ट्रीम मीडिया से जैसे मुंह ही मोड़ लिया था. इसे लेकर प्रिंट और इलेक्ट्रौनिक मीडिया के संपादकों में नाराजगी थी. पत्रकारों की एक संस्था ने बाकायदा इसपर खत लिखकर चिंता प्रकट की थी. लेकिन आज दिवाली मिलन के बहाने चाय पार्टी में पत्रकारों और संपादकों को बुलाकर मोदी ने प्रेस को संतुष्ट करने की कोशिश की. दिल्ली में बीजेपी दफ्तर में पत्रकारों के लिए दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे. कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज व प्रकाश जावड़ेकर के अलावा कुछ बीजेपी नेताओं ने भी हिस्सा लिया. प्रधानमंत्री ने मीडियाकर्मियों को दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि मीडिया से उनका पुराना रिश्ता रहा है. कभी दिवाली मिलन समारोह में वे पत्रकारों के लिए कुर्सियां लगाया करते थे और न आज मिलन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar