media news in hindi : हालाँकि टीवी चैनलों के चुनाव सर्वेक्षणों पर मेरा बहुत भरोसा नहीं है, मगर आज तक ने यूपी और पंजाब के जो नतीजे दिखाए हैं उनसे ये मेरे मन में एक सवाल उठ रहा है। वह सवाल ये है कि अगर यूपी में सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी का जादू चल रहा है तो पंजाब में क्यों नहीं। कायदे से तो वहाँ बीेजेपी-अकाली को स्वीप करना चाहिए, मगर वह सुदूर तीसरे नंबर पर दिख रही है।
वैसे यूपी में बीजेपी को नंबर वन बनाना भी मुझे बहुत विश्वसनीय नहीं लग रहा। बीएसपी के बारे में मीडिया का आकलन हमेशा दुराग्रहों से भरा रहा है और पहले उसके अनुमान ग़लत साबित होते रहे हैं। इसके बावजूद सर्वेक्षण के नतीजों में वह मज़बूत दिख रही है। ऐसे में मुझे लगता है कि वह उससे भी ज़्यादा मज़बूत स्थिति में होगी जितनी सर्वेक्षण में दिखाई गई है। (मुकेश कुमार,वरिष्ठ पत्रकार)M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar