Media Khabar

Advertisement

Advertisement

खबरिया चैनलों से प्रधानमंत्री मोदी को लगता है भय!

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सांसदों को कुछ बोलते हुए डर लगता है कि ‘24 घंटे वाले’ जाने क्या रंग दे डाले। मोदी ने संसद भवन परिसर में बालयोगी सभागार में कांग्रेस के करण सिंह, भाजपा के अरूण जेटली और जदयू के शरद यादव को ‘उत्कृष्ठ सांसद’ का पुरस्कार दिये जा...

M
Media Khabar
August 13, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

ramvilas paswan narendra modiनई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मीडिया पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सांसदों को कुछ बोलते हुए डर लगता है कि ‘24 घंटे वाले’ जाने क्या रंग दे डाले। मोदी ने संसद भवन परिसर में बालयोगी सभागार में कांग्रेस के करण सिंह, भाजपा के अरूण जेटली और जदयू के शरद यादव को ‘उत्कृष्ठ सांसद’ का पुरस्कार दिये जाने के लिए आयोजित समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा नहीं था। इस संदर्भ में उन्होंने उस घटना का जिक्र किया जब भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने आज के राकांपा नेता शरद पवार पर मजाकिया टिप्पणी करते हुए कहा था कि पता नहीं कि यह शरद पवार हैं या ललिता पवार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सुषमा की बात को न सिर्फ पवार ने अच्छी भावना में लिया बल्कि मीडिया ने भी इसे भद्दे ढंग से पेश नहीं किया था। उन्होंने कहा कि पहले व्यंग्य और विनोद काफी मुखर होता था, लेकिन आज इसकी कमी दिख रही है। (भाषा)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar