भाषा
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल को निशाना बनाए हुए बीजेपी ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी के यह नेता नरेंद्र मोदी का जाप करके सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अगर केजरीवाल को सुर्खियों में बने रहना है, तो उन्हें नमो-नमो जाप करना होगा। खबरों में बने रहने के लिए ही वह मोदी-मोदी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाए जा चुके केजरीवाल और उनकी पार्टी को अब न तो देश और न ही मीडिया गंभीरता से ले रहा है। शाहनवाज ने कहा, 'अगर वह (केजरीवाल) नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं बोलेंगे तो मीडिया उन्हें कोई तवज्जो नहीं देगा।'
केजरीवाल ने रविवार को बेंगलुरु की अपनी रैली में संकेत दिया है कि वह वाराणसी में बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, आप नेता ने कहा कि इससे पहले वह वाराणसी की जनता से पूछेंगे कि उन्हें वहां से चुनाव लड़ना चाहिए या नहीं।M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
