इलेक्ट्रानिक मीडिया ने जीता मीडिया कप , कुणाल बने मैन ऑफ़ द मैच
खेल - कूद : चाईबासा के एस. आर. रुंगटा स्टेडियम में खेले गए मीडिया कप क्रिकेट मैच में इलेक्ट्रानिक मीडिया की टीम ने प्रिंट मिडिया की टीम को सात विकेट से हरा दिया. सिंघभूम जर्नलिस्ट एसोसियेशन द्वारा आयोजित इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए प्रिंट मीडिया ने निर्धारित सोलह ओवर में सात विकेट पर 115 रन बनाये. जिसमें पवन सिंह ने 42 और मनीष ने 24 रनों का योगदान दिया .
इलेक्ट्रानिक मीडिया की ओर से कुणाल ने तीन . आनंद ने दो विकेट लिए . जवाबी पारी खेलते हुए इलेक्ट्रानिक मीडिया की टीम ने कुणाल के 44 रनों की मदद से 12 ओवर में ही जीत हासिल कर ली .
कुणाल को मैन ऑफ़ द मैच और बेहतरीन बल्लेबाज का पुरस्कार दिया गया जबकि आनंद को बेहतरीन गेंदबाज का पुरस्कार मिला . इस अवसर पर जिले के उपायुक्त मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे .
इस आयोजन को सफल बनाने में सिंघभूम जर्नलिस्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष राजीव नयनम सहित सभी सदस्यों ने अपना योगदान दिया
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar