Media Khabar

Advertisement

Advertisement

गिरीश तिवारी और रामसिंह के निधन पर मीडियाकर्मियों ने जताया शोक

रुद्रपुर। उत्तराखंड के वरिष्ठ फ्रीलांस पत्रकार गिरीश तिवारी और बाजपुर के वरिष्ठ पत्रकार जीवन सिंह सैनी के भाई राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पत्रकारिता, कला, संस्कृति एवं साहित्य तथा जनपक्ष से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि दी। गांधी पार्क में आयोजित बैठक में अयोध्या प्रसाद ‘भारती’, कस्तूरीलाल...

M
Media Khabar
May 30, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

रुद्रपुर। उत्तराखंड के वरिष्ठ फ्रीलांस पत्रकार गिरीश तिवारी और बाजपुर के वरिष्ठ पत्रकार जीवन सिंह सैनी के भाई राम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पत्रकारिता, कला, संस्कृति एवं साहित्य तथा जनपक्ष से जुड़े लोगों ने श्रद्धांजलि दी। गांधी पार्क में आयोजित बैठक में अयोध्या प्रसाद ‘भारती’, कस्तूरीलाल तागरा, देवेंद्र अर्श, दीपिका, बल्देव धमीजा, एलएम तिवारी, हरकेश्वर राव आदि मौजूद थे। प्रेस की दशा-दिशा पर संगोष्ठी 26 जून को रुद्रपुर (उत्तराखंड)। ‘पीपुल्स फ्रैंड’ और ‘उजास’ संस्था द्वारा प्रति वर्ष हिंदी पत्रकारिता दिवस 30 मई के उपलक्ष्य में आयोजित की जाने वाली संगोष्ठी इस बार 26 जून को आयोजित होगी। मालूम हो कि इस दिन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रेस पर सेंसरशिप लगाई थी। संयोजक अयोध्या प्रसाद ‘भारती’ ने बताया कि संगोष्ठी में इस बार मीडिया की वर्तमान स्थिति और मुख्यधारा के मीडिया के समाज पर पड़ने वाले कुप्रभाव पर विद्वान वक्ता अपने विचार रखेंगे, इसमें दिल्ली और अन्य स्थानों से वरिष्ठ मीडिया विष्लेषक प्रतिभाग करेंगे। प्रेषक: अयोध्या प्रसाद ‘भारती’, रुद्रपुर (उत्तराखंड) मो0 09897791822
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar