Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पत्रकार की जुबानी सुनिये महान गायक मोहम्मद रफी की कहानी

विनोद विप्लव सदाबहार गीतों के प्रमुख एफ रेडियो चैनल आल् इंडिया रेडियो के एफएम गोल्ड ने मोहम्मद रफी की याद में एक धारावाहिक कार्यक्रम पेश किया। एफ एम गोल्ड के लोकप्रिय कार्यक्रम ''गा मेरे मन गा'' के तहत आठ किस्तों में प्रसारित यह कार्यक्रम लेखक एवं पत्रकार विनोद विप्लव के साथ बातीचत के आधार पर तैयार...

M
Media Khabar
May 15, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

विनोद विप्लव सदाबहार गीतों के प्रमुख एफ रेडियो चैनल आल् इंडिया रेडियो के एफएम गोल्ड ने मोहम्मद रफी की याद में एक धारावाहिक कार्यक्रम पेश किया। एफ एम गोल्ड के लोकप्रिय कार्यक्रम ''गा मेरे मन गा'' के तहत आठ किस्तों में प्रसारित यह कार्यक्रम लेखक एवं पत्रकार विनोद विप्लव के साथ बातीचत के आधार पर तैयार किया गया। विनोद विप्लव से यह बातचीत प्रसिद्ध रेडियो प्रजेंटर एवं नाटक लेखक दानिश इकबाल ने की थी। गौरतलब है कि यूनीवार्ता में मुख्य संवाददाता के रूप में कार्यरत विनोद विप्लव को मोहम्मद रफी की पहली जीवनी लिखने का श्रेय प्राप्त है। ''मेरी आवाज सुनो'' के नाम से यह जीवनी 1997 में प्रकाशित हुयी थी और उस समय किसी भी भाषा में उपलब्ध मोहम्मद रफी की एकमात्र जीवनी थी। हालांकि अब मोहम्मद रफी पर कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है। विनोद विप्लव लिखित जीवनी का उर्दू संस्करण भी शीघ्र बाजार में आने वाला है। मोहम्मद रफी पर एफ एम गोल्ड से प्रसारित कार्यक्रम के सभी आठ भाग आप योरलिसेन डॉट कॉम पर सुन सकते हैं। इस कार्यक्रम को सुनने के लिये निम्न लिंक पर जायें और मोहम्मद रफी के जीवन एवं गीतों से जुड़ी जानकारियों को हासिल करने के साथ—साथ रफी के यादगार नगमों का आनंद उठायें। Part – 1 http://yourlisten.com/channel/content/16982027/Mohd_Rafis_Audio_Biography_1?rn=qtk32moxpqm8 part – 2 http://yourlisten.com/channel/content/16982032/Mohd_Rafis_Audio_Biography_2?rn=uy4ol5qllse8 part -3 http://yourlisten.com/channel/content/16982046/Mohd_Rafis_Audio_Biography_3?rn=bco2bwzfrbb4 part -4 http://yourlisten.com/channel/content/16982050/Mohd_Rafis_Audio_Biography_4?rn=n6r4xdt82m0w part – 5 http://yourlisten.com/channel/content/16982054/Mohd_Rafis_Audio_Biography_5?rn=f1vyagoeun0g part- 6 http://yourlisten.com/channel/content/16982055/Mohd_Rafis_Audio_Biography_6?rn=ayk44pidtts0 part -7 http://yourlisten.com/channel/content/16982056/_Mohd_Rafis_Audio_Biography_7?rn=gexb25v20i68 part -8 http://yourlisten.com/channel/content/16982060/Mohd_Rafis_Audio_Biography_8?rn=59eolges7d4w
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar