Media Khabar

Advertisement

Advertisement

Breaking News : मैथ्यू जैकब समेत कई बड़े नाम इंडिया टीवी से न्यूज़ एक्सप्रेस !

[caption id="attachment_5906" align="alignleft" width="630"] न्यूज़ एक्सप्रेस[/caption] विनोद कापड़ी के न्यूज़ एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ और सीइओ बनने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि इंडिया टीवी, आजतक, ज़ी न्यूज़ आदि कई बड़े चैनलों से कई बड़े नाम देश के पहले एचडी चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस के साथ जुड़ स...

M
Media Khabar
December 27, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_5906" align="alignleft" width="630"]न्यूज़ एक्सप्रेस न्यूज़ एक्सप्रेस[/caption] विनोद कापड़ी के न्यूज़ एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ और सीइओ बनने के बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि इंडिया टीवी, आजतक, ज़ी न्यूज़ आदि कई बड़े चैनलों से कई बड़े नाम देश के पहले एचडी चैनल न्यूज़ एक्सप्रेस के साथ जुड़ सकते है. मीडिया खबर डॉट कॉम ने अपनी पिछली रिपोर्ट में इस बाबत जिक्र भी किया था अब वही बात सच साबित हो रही है. विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है, उसके मुताबिक इंडिया टीवी के कई बड़े नाम जनवरी के पहले सप्ताह से न्यूज़ एक्सप्रेस के साथ जुड़ जायेंगे. इस कड़ी में सबसे बड़ा नाम 'जैकब मैथ्यू' का होगा. जैकब मैथ्यू बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर न्यूज़ एक्सप्रेस ज्वाइन करेंगे. उनके अलावा निखिल दुबे और रोहित बिष्ट भी चैनल से जुडेंगे. इनका पद डिप्टी एक्जीक्यूटिव एडिटर का होगा. खोजी पत्रकारिता की दुनिया में खास पहचान रखने वाले 'जमशेद खान' भी न्यूज़ एक्सप्रेस ज्वाइन कर रहे हैं. उनका पद एडिटर-इन्वेस्टिगेशन का होगा. इसके अलावा 'सुशांत पाठक' भी न्यूज़ एक्सप्रेस की टीम को बतौर 'स्पेशल कौरसपोंडेंट' ज्वाइन करेंगे. ये दोनों कई बड़े स्टिंग ऑपरेशन (ऑपरेशन दुर्योधन, ऑपरेशन चक्रव्यूह, ऑपरेशन IPL, ऑपरेशन वर्ल्ड कप, ऑपरेशन अम्पायर) का हिस्सा रहे हैं. इन सभी के 2 जनवरी तक न्यूज़ एक्सप्रेस को न्यूज़ एक्सप्रेस को ज्वाइन कर लेने की संभावना है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar