Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मातृभूमि दिल्ली पुस्तक मेला का उद्घाटन

भारत के उप राष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने कल मातृभूमि दिल्ली पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। इसका आयोजन केरल के मातृभूमि प्रकाशन समूह ने ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से किया है। मातृभूमि की ओर से इस पुस्तेक मेले में विभिन्नि प्रकाशकों के 10000 टाइटि‍ल लाए गए हैं ताकि इसक...

M
Media Khabar
November 10, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

भारत के उप राष्ट्रपति एम.हामिद अंसारी ने कल मातृभूमि दिल्ली पुस्तक मेला का उद्घाटन किया। इसका आयोजन केरल के मातृभूमि प्रकाशन समूह ने ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से किया है। मातृभूमि की ओर से इस पुस्तेक मेले में विभिन्नि प्रकाशकों के 10000 टाइटि‍ल लाए गए हैं ताकि इसकी शानदार सफलता सुनिश्चित हो सके। राज्यसभा के उप सभापति प्रोफेसर पी.जे.कुरियन भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उप राष्ट्रपति अंसारी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के कम्यूटर और सोशल मीडिया पर अपना ज्यादातर समय बिताने के बावजूद हमारे देश में पुस्तक प्रकाशन उद्योग फल-फूल रहा है। उन्होंने इस तरह की उल्लेखनीय पहल के लिए आयोजकों को बधाई दी और उन्हें अच्छी सफलता मिलने की कामना की।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar