Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मात्रामात्री डॉट कॉम को मिला एक मिलियन की अमेरिकी फंडिंग

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); प्रेस विज्ञप्ति कीमत की तुलना करने वाले अग्रणी पोर्टल, मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com) ने एक निजी इक्विटी निवेशक से एक मिलियन की अमेरिकी फंडिंग प्राप्त की है। मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com )ने इस बात की पुष्टि की है कि यह एक निजी इनक्विटी...

M
Media Khabar
September 9, 2016 0 views

Advertisement

Advertisement

प्रेस विज्ञप्ति
कीमत की तुलना करने वाले अग्रणी पोर्टल, मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com) ने एक निजी इक्विटी निवेशक से एक मिलियन की अमेरिकी फंडिंग प्राप्त की है। मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com )ने इस बात की पुष्टि की है कि यह एक निजी इनक्विटी निवेश है और इस निवेश के विवरण को सभी दस्तावेजों के पूर्ण हो जाने के बाद सार्वजनिक किया जाएगा। गए साल शुरुआत करने और हर दिन 1000 से ऊपर ग्राहकों की सेवा करने के बाद संस्थापक कमल सिंह ने साझेदार कीर्ति पराशर के साथ कहा कि वे गुजरे चार महीने से फंड जुटाने के लिए काम करते रहे हैं। कमल सिंह ने यह भी कहा कि कंपनी इस धन का उपयोग पोर्टल में और भी खासियतें, मोबाइल ऐप्प्स जोड़ने और मुख्य रूप से मार्केटिंग के प्रयासों के लिए करेगी। यह पूछने पर कि मात्रामात्री डॉट कॉम (MatraMatri.com) प्रतिस्पर्धियों से किस तरह अलग है, उन्होंने कहा, “कीमत की तुलना करने वाले अन्य वेबसाइट्स से अलग, हम सभी श्रेणियों - खासकर फैशन, जेवर, मोबाइल, कपड़े आदि पर ध्यान देते हैं। इस समय हम ऐसी खासियतों पर काम कर रहे हैं जिनकी पेशकश हमारे प्रतिद्वंद्वी नहीं करते हैं। इस तरह, हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम इस वर्ग में अग्रणी बने रहें। नई खासियतें ग्राहकों को खरीद प्रक्रिया में सहायता करेंगी और इसके लिए सबसे किफायती कीमत में सर्वश्रेष्ठ विकल्प की पेशकश करेंगी।” मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com)के पास 100 से ऊपर ऑनलाइन बाजार सूचीबद्ध हैं जहां बाजार से वास्तविक समय की कीमत बताई जाती है और ग्राहकों को अपनी सर्वश्रेष्ठ खरीद के संबंध में निर्णय करने में सहायता मिलती है। मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com)कई वेबसाइट्स से परिणाम तलाशता है। इस तरह उपयोगकर्ता को उत्पादों की श्रृंखला से चुनने का मौका मिलता है। इस प्लैटफॉर्म से यह तय करने में सहायता मिलती है कि ग्राहक के लिए क्या सर्वश्रेष्ठ है और यह कीमत तथा उत्पाद की खासियत पर आधारित होता है। मात्रामात्रीडॉट कॉम (MatraMatri.com)ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ कीमत पर उत्पाद खरीदने में सहायता करता है और इसके लिए एक मंच पर 100 से ऊपर बाजार मुहैया कराए जाते हैं।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar