Media Khabar

Advertisement

Advertisement

एबीपी न्यूज के पत्रकार मनु पंवार का पहला व्यंग्य संग्रह रिलीज

[caption id="attachment_9000" align="alignright" width="625"] मनु पंवार (बाएं) के पहले व्यंग्य संग्रह का विमोचन करते आलोक पुराणिक [/caption]समाचार चैनल एबीपी न्यूज से जुड़े मीडियाकर्मी मनु पंवार का पहला व्यंग्य संग्रह ‘खबरदार, राजा दु:खी है' रिलीज हो गया है। दिल्ली में एक सादे समारोह में जाने-माने व...

M
Media Khabar
August 12, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_9000" align="alignright" width="625"]मनु पंवार (बाएं) के पहले व्यंग्य संग्रह का विमोचन करते आलोक पुराणिक मनु पंवार (बाएं) के पहले व्यंग्य संग्रह का विमोचन करते आलोक पुराणिक [/caption]समाचार चैनल एबीपी न्यूज से जुड़े मीडियाकर्मी मनु पंवार का पहला व्यंग्य संग्रह ‘खबरदार, राजा दु:खी है' रिलीज हो गया है। दिल्ली में एक सादे समारोह में जाने-माने व्यंग्यकार आलोक पुराणिक ने इसका लोकार्पण किया। युवा व्यंग्यकार मनु पंवार का यह व्यंग्य संग्रह हिन्दी अकादमी दिल्ली के सहयोग से अनुज्ञा बुक्स दिल्ली ने प्रकाशित किया है। इस संग्रह मे कुल 56 व्यंग्य है जिनमें विषयों का वैविध्य है। इस व्यंग्य संग्रह के मुखपृष्ठ के लिए रेखांकन मशहूर कार्टूनिस्ट इरफान ने तैयार किया है। पत्रकार मनु पंवार की यह दूसरी क़िताब है। इससे पहले 2007 में उनकी 'समय से संवाद' नाम की किताब प्रकाशित हो चुकी है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की चर्चित शख्सियतों के साक्षात्कार हैं। मनु पंवार का यह पहला व्यंग्य संग्रह जरूर है लेकिन विभिन्न समाचार समाचार पत्रों में नियमित रूप से इनके व्यंग्य प्रकाशित होते रहते हैं। इस विधा में वो तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं। इस संग्रह में शामिल कई व्यंग्य लघु कथाओं के अंदाज में हैं। अपने व्यंग्य में मनु पंवार ने पौराणिक किरदारों, घटनाओं का भी सहारा लिया है लेकिन उनका संदर्भ समकालीन है। उनके सामाजिक, राजनीतिक निहितार्थ हैं। आलोक पुराणिक ने इसे नया व्यंग्य करार दिया है। उन्होंने कहा है कि मनु पंवार का यह व्यंग्य संग्रह व्यंग्य की नई बनती हुई जमीन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मनु पंवार इससे पहले सहारा टेलीविजन और उससे पहले क़रीब साढ़े सात साल तक 'अमर उजाला' स्टाफ रिपोर्टर रह चुके हैं। उनकी एक और किताब प्रकाशनाधीन है जोकि सिनेमा पर फोकस है।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar