Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मनोज भावुक चले मॉरिशस,करेंगे भोजपुरी मीडिया का प्रतिनिधित्व

नेहा पांडेय [caption id="attachment_21469" align="alignright" width="300"] मनोज भावुक चले मॉरिशस[/caption]सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि व फिल्म समीक्षक मनोज भावुक मॉरिशस में भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह गिरमिटिया मजदूरों के आगमन के 180 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वहां की सरकार द्वारा 30 अक्टूबर से...

M
Media Khabar
October 25, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

नेहा पांडेय
[caption id="attachment_21469" align="alignright" width="300"]मनोज भावुक चले मॉरिशस मनोज भावुक चले मॉरिशस[/caption]सुप्रसिद्ध भोजपुरी कवि व फिल्म समीक्षक मनोज भावुक मॉरिशस में भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह गिरमिटिया मजदूरों के आगमन के 180 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में वहां की सरकार द्वारा 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी महोत्सव में शामिल होंगे। भोजपुरी भाषा लेखन में मनोज भावुक के योगदान को देखते हुए मॉरिशस सरकार ने उन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया है और विश्व के तमाम वक्ताओं के बीच भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद(आईसीसीआर) द्वारा उनका चयन कर उन्हें मॉरीशस भेजा जा रहा है। मॉरीशस की स्थापना के180 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस महोत्सव में भारत, ग्रेट ब्रिटेन, युनाइटेड स्टेट्स,दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, हॉलैंड, थाईलैंड, सिंगापुर, त्रिनिदाद, गुयाना आदि देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गयाहै। छः दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति, सिनेमा और मीडिया में भोजपुरी आदि विषयोंपर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। मनोज भोजपुरी सिनेमा के इतिहास पर व्याख्यान देने के साथ हीं साथ अंतरराष्ट्रीय कवि-सम्मेलन का सञ्चालन भी करेंगे । विदित है कि मनोज भावुक देश व देश के बाहर युगांडा, नेपाल एवं इंग्लैण्ड आदि देशों में भोजपुरी का परचम लहराते रहे हैं। भारतीय भाषा परिषद सम्मान व भाऊराव देवरस सम्मान समेत दर्जनों अवार्ड - अलंकरण से नवाजे गए हैं। तस्वीर जिंदगीके '' ( भोजपुरी ग़ज़ल-संग्रह) व '' चलनी में पानी '' ( भोजपुरी कविता -संग्रह) इनकी चर्चित पुस्तकें हैं। सम्प्रति मनोज वर्तमान में अंजन टीवी में एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar