न्यूज इंडिया में इस्तीफों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में नया नाम है मनीष अवस्थी का। उन्होंने न्यूज इंडिया के एडिटोरियल डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पहले इनपुट एडिटर,आउटपुट एडिटर और चैनल के मैनेजिंग एडिटर भी इस्तीफा दे चुके हैं।
खबरों की माने तो न्यूज़ इंडिया का मैनेजमेंट एडिटोरियल में लगातार दखलअंदाजी कर रहा है जिससे एडिटोरियल और वहाँ काम करने वाले पत्रकार लगातार असहज महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि मौका मिलते ही यहाँ से जाने वालों का सिलसिला सा चल पड़ा है।
गौरतलब है कि लगभग 7-8 महीने पहले न्यूज़ इंडिया राष्ट्रीय स्तर पर लांच हुआ था और बड़े-बड़े दावे किये गए थे। शुरुआत अच्छी भी हुई। चैनल रिकॉर्ड समय में लॉन्च भी हो गया। कई नामी पत्रकार भी चैनल से जुड़े, लेकिन बाद के महीनों में ताश के पत्ते की तरह बिखरने लगा। उससे पहले यह चैनल जयपुर से चलता था और फिलहाल इस चैनल की हालत जयपुर जैसी हो गई है।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
