Media Khabar

Advertisement

Advertisement

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने किया पौधारोपण

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने रविवार को बिशनखेड़ी स्थित अपने निर्माणाधीन परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने अशोक का पौधा रोप कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. रामदेव भारद्वाज और कुलसचिव...

M
Media Khabar
August 4, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय ने रविवार को बिशनखेड़ी स्थित अपने निर्माणाधीन परिसर में पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. बृज किशोर कुठियाला ने अशोक का पौधा रोप कर किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रेक्टर प्रो. रामदेव भारद्वाज और कुलसचिव डॉ. चंदर सोनाने ने भी पौधारोपण किया। इसके अलावा कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष प्रो. सी.पी. अग्रवाल, नवीन मीडिया विभाग की अध्यक्ष डॉ. पी. शशिकला, प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. अविनाश बाजपेयी, पत्रकारिता विभागाध्यक्ष पी.पी. सिंह, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभागाध्यक्ष डॉ. पवित्र श्रीवास्तव और इलैक्ट्रॉनिक मीडिया विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीकांत सिंह ने भी पौधारोपण किया। पौधारोपण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों व अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी मौजूद थे।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar