Media Khabar

Advertisement

Advertisement

मीडियामोरचा की संपादक लीना सम्मानित

पटना । पत्रकार संघ, पटना द्वारा अनुभवी पत्रकार और ई पत्रिका मीडियामोरचा व बढ़तेकदम की संपादक श्रीमति लीना को मीडिया के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकार संघ पटना ने आज पटना के आई आई बी एम सभागार, पटना में एक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राज्य सभा...

M
Media Khabar
September 4, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

leena awardपटना । पत्रकार संघ, पटना द्वारा अनुभवी पत्रकार और ई पत्रिका मीडियामोरचा व बढ़तेकदम की संपादक श्रीमति लीना को मीडिया के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। पत्रकार संघ पटना ने आज पटना के आई आई बी एम सभागार, पटना में एक महिला सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार पद्म श्री डा. सी पी ठाकुर के हाथों प्रशस्ति पत्र व स्मारिका भेंट किया गया। श्रीमति लीना पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़ी है। दैनिक हिंदुस्तान पटना सहित कई पत्र- पत्रिकाओं में कार्य कर चुकी है। फिलहाल वे विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में स्वतंत्र लेखन सहित ई पत्रिका मीडियामोरचा व बढ़तेकदम की संपादक है। इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन श्री ठाकुर, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष डा. सी पी सिन्हा, विधायक पूनम देवी, पत्रकार संघ पटना के सचिव रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम में “ आधी आबादी का सच” स्मारिका का विमोचन और “बदलते परिवेश में महिलाओं की दशा एवं दिशा” विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही अन्य कई महिलाओं का भी सम्मान किया गया ।
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar