राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के निशाने पर अक्सर मीडिया भी रहता है.उसी कड़ी में एक बार फिर लालू यादव ने मीडिया पर निशाना साधा है और गठबंधन पर सवाल उठाने वाले पत्रकारों पर सवाल उठाया है.उन्होंने हिन्दुस्तान अखबार की एक खबर शेयर करते हुए लिखा -
महागठबंधन विरोधी व BJP समर्थित मीडिया वाले गठबंधन में तकरार का ख़्याली पुलाव बना, खुद को सांत्वना देने के साथ मानसिक सुख प्राप्त करते रहते है। भाजपाई मानसिकता वाले इन पत्रकारों को पता है कि इनकी चेहती पार्टी को सामाजिक न्यायवादी व बहुजन समाजवादी ताक़तें ही रोक सकती है इसलिए ये अपने हिसाब से घटा,गुणा,भाग करते रहते है। हमारे पक्ष में "जोड़" तो ये कभी कर ही नहीं सकते, ना इन्होंने कभी किया। (लालू प्र.यादव)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar

