सूत्रों के हवाले यह खबर है कि देश के नंबर एक न्यूज चैनल 'आजतक ' में लम्बे समय से कार्यरत के एम शर्मा यानि कृष्णमोहन शर्मा ने चैनल को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा मैनेजमेंट को सौंप दिया है. वे दिल्ली आजतक के ब्यूरो चीफ के पद पर काम कर रहे थे.
खबरिया चैनलों की दुनिया में आजकल यह चर्चा भी जोरो पर है कि के.एम.शर्मा के बाद कई और लोग इस्तीफा देकर दूसरे चैनलों का रूख कर सकते हैं. हालांकि यह पता नहीं चल पा रहा है कि के.एम.शर्मा समेत दूसरे लोग क्यों इस्तीफा देंगे. लेकिन गॉसिप की शक्ल में खबरों का बाजार गर्म है.M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar