Media Khabar

Advertisement

Advertisement

किशोर मालवीय महुआ न्यूज़ और कुमार राजेश हमार टीवी से जुड़े

दो न्यूज़ चैनलों में बड़े पद पर दो नियुक्तियों की सूचना है. खबर आ रही है कि किशोर मालवीय की महुआ न्यूज़ के चीफ एडिटर के पद पर नियुक्ति हुई है. राणा यशवंत के इंडिया न्यूज़ चले जाने के बाद से ये स्थान अबतक रिक्त था. किशोर मालवीय ने इसके पहले सीएनईबी, वायस ऑफ इंडिया, ज़ी न्यूज़, नेपाल-1, इंडिया टीवी, इंड...

M
Media Khabar
February 18, 2013 0 views

Advertisement

Advertisement

दो न्यूज़ चैनलों में बड़े पद पर दो नियुक्तियों की सूचना है. खबर आ रही है कि किशोर मालवीय की महुआ न्यूज़ के चीफ एडिटर के पद पर नियुक्ति हुई है.

राणा यशवंत के इंडिया न्यूज़ चले जाने के बाद से ये स्थान अबतक रिक्त था. किशोर मालवीय ने इसके पहले सीएनईबी, वायस ऑफ इंडिया, ज़ी न्यूज़, नेपाल-1, इंडिया टीवी, इंडिया न्यूज़ आदि चैनलों में भी अलग – अलग पदों पर काम किया है.

उधर खस्ताहाल चैनल हमार टीवी से खबर आ रही है कि कुमार राजेश को हमार टीवी का चैनल हेड बनाया गया है. काफी समय से इस चैनल में चैनल हेड का पद खाली था.

हालाँकि दोनों नियुक्तियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. लेकिन सूत्रों की माने तो दोनों नियुक्तियां हो चुकी हैं और किशोर मालवीय ने तो आज से महुआ न्यूज़ में कमान संभाल भी ली है.


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar