Media Khabar

Advertisement

Advertisement

केजरीवाल साहब आपने आशुतोष के साथ-साथ आजतक के पंचलाइन को भी मार लिया

सबसे तेज चैनल आजतक और सबसे तेज सरकार केजरीवाल...! [caption id="attachment_12717" align="alignright" width="635"] आजतक के असर से केजरीवाल भी हो गए सबसे तेज [/caption]आजतक- सबसे तेज , वर्षों से यह पंचलाइन देश के इस शीर्ष चैनल का रहा है. लेकिन लगता है इस पंचलाइन का असर राजनेताओं के दिमाग पर भी होने लगा...

M
Media Khabar
February 23, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

सबसे तेज चैनल आजतक और सबसे तेज सरकार केजरीवाल...! [caption id="attachment_12717" align="alignright" width="635"]आजतक के असर से केजरीवाल भी हो गए सबसे तेज आजतक के असर से केजरीवाल भी हो गए सबसे तेज [/caption]आजतक- सबसे तेज , वर्षों से यह पंचलाइन देश के इस शीर्ष चैनल का रहा है. लेकिन लगता है इस पंचलाइन का असर राजनेताओं के दिमाग पर भी होने लगा है और वे अपने और अपनी सरकार के लिए ऐसे ही पंचलाइन गढ़ने की फिराक में लग गए हैं. और पहल की है आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने. केजरीवाल पहले आईबीएन-7 से पत्रकार आशुतोष को चुरा कर अपनी पार्टी में ले गए. लेकिन इतने से भी उनका मन नहीं भरा तो वे अब आजतक के पंचलाइन को भी उड़ा ले गए. कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से उन्होंने इस्तीफा दिया. इस्तीफा देने के ठीक पहले जगह-जगह केजरीवाल साहब के बैनर-पोस्टर लग गए जिसमें 'आप' सरकार द्वारा किए गए काम का उल्लेख किया गया. साथ में लिखा गया - "आम आदमी पार्टी : देश की सबसे तेज सरकार " चैनल सबसे तेज हो तो बात समझ में आती है लेकिन सरकार. सचमुच अरविंद केजरीवाल जी आप सबसे तेज हैं.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar