पत्रकारों की इस नस्ल से परेशान कटरीना !
[caption id="attachment_8505" align="alignright" width="625"] मीडिया से खफा कटरीना कैफ [/caption]बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ मीडिया वालों और पत्रकारों से नाराज है. नाराजगी की वजह भी है. दरअसल पिछले दिनों स्पेन के एक बीच पर रणबीर कपूर के साथ छुट्टी मनाती हुई कटरीना कैफ की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो...
Media KhabarAugust 2, 20130 views
[caption id="attachment_8505" align="alignright" width="625"]
मीडिया से खफा कटरीना कैफ [/caption]बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ मीडिया वालों और पत्रकारों से नाराज है. नाराजगी की वजह भी है. दरअसल पिछले दिनों स्पेन के एक बीच पर रणबीर कपूर के साथ छुट्टी मनाती हुई कटरीना कैफ की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गयी थी. वैसे यह तस्वीर पहले एक पत्रिका में छप चुकी थी और बाद में इन्टरनेट पर भी जारी हुई.
इन तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद इस बात पर मुहर लग गई थी कि कटरीना और रणबीर के बीच कुछ कुछ नहीं बल्कि काफी कुछ चल रहा है.
कटरीना ने परेशान होकर मीडिया के नाम एक खला पत्र यानि कि ओपन लैटर लिख डाला है. आप भी पढें कटरीना ने क्या कहा है मीडिया से-
"मैं ये इलसिए लिख रही हूं मैं बेहद दुखी और परेशान हूं. एक मैगज़ीन में मेरी तस्वीरें छपीं (जो बाद में दूसरी जगहों पर भी छपीं). ये फोटो तब ली गईं जब मैं हॉलीडे पर थी. ये फोटो बिना अनुमति के खींची गईं और इन फोटोज़ का इस्तेमाल कमर्शियल फायदे के लिए किया गया.
ये पत्रकारों की एक एसी नस्ल है जो सेलिब्रिटीज़ को भद्दे तरीके से पेश करने के लिए उनकी प्राइवेसी की तमाम सीमाएं तोड़ देते हैं. इन फोटोज़ का लगातार मीडिया में आना जर्नलिज़्म के इस स्कूल को सपोर्ट करता है.
जो भी मीडिया वाले मेरी पर्सनल फोटो दिखा रहे हैं उनसे निवेदन है कि ये बंद करें. मेरा मीडिया से अच्छा रिलेशन है और मैं मीडिया के लिए हमेशा उपलब्ध भी रहती हूं. ऐसे में कोई कारण नहीं है कि मीडिया ऐसा व्यवहार करे."
क्या मीडिया वाले कटरीना की बात पर गौर फरमाएंगे?
(मीडिया खबर डॉट कॉम कटरीना की निजता का हनन करने वाली इस तस्वीर को नहीं प्रकाशित कर रहा)