जगदीश्वर चतुर्वेदीआज दोपहर को कपिल सिब्बल की प्रेस कॉफ्रेस थी उन्होंने प्रमाण दिए कि किस तरह मोदी ने समूचे गुजरात में अवैध शराब के व्यापार को बढाया है और 30हजार करोड़ तक का कारोबार फैला दिया है शराब का। यह भी कहा कि किस तरह 1-25रुपये मीटर के भाव से 14हजार एकड़ से ज्यादा जमीन अदानी कारपोरेट घराने को बेची गयी है। टीवी पर यह कवरेज मैं बंगला एबीपी आनंद पर ही देख पाया। सोच रहा था अखबारों में खबर रहेगी चैनलों पर भी होगी, लेकिन उस समय यह प्रेस कॉफ्रेंस अधिकांश टीवी चैनलों के लाइव कवरेज से गायब थी। सिब्बल जबाव चाहते थे कि मोदी जबाव दें कि अवैध शराब का कारोबार गुजरात में कैसे आसमान छू रहा है और अदानी को इतनी सस्ती जमीन क्यों दी गयी ? (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar