प्रेस विज्ञप्ति-नई दिल्ली : हिंदुत्ववादी छवि से पहचाने जाने वाली राष्ट्रिय नेत्री साध्वी प्राची दीदी के संरक्षण वाली अखिल भारतीय हिन्दू सेवा दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज ने संगठन की अनुसंसा पर समाजसेवी एवं पत्रकार विनायक ए जैन लुनिया को पत्रकारिता एवं समाज में संगठनात्मक रूप से कुशल नेतृत्व करने के चलते होली के शुभ अवसर पर 12 मार्च को दल में शामिल करते हुए घोषणा किया की श्री लुनिया हिन्दू सेवा दल के राष्ट्रिय सचिव नियुक्त किये गए है. राष्ट्रिय अध्यक्ष श्री भारद्वाज ने दल के बारे में जानकारी देते हुए बताया की हिंदुत्व के संरक्षण के लिए सदैव तत्पर रहने वाले युवाओं का ये संगठन है और श्री लुनिया के द्वारा राष्ट्रस्तरीय मीडिया संगठन एवं सकल जैन समाज को एक्टर करने अथक अभियान का नेतृत्व किया जा रहा है और आज से हमारे छोटे भाई विनायक हिन्दू सेवा दल का हिस्सा बन देश भर के हिन्दू भाइयों बहनो के प्रति अपने दायित्व को निर्वाह करेंगे.
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar
