Media Khabar

Advertisement

Advertisement

पत्रकारों के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों और AAP के कार्यकर्ताओं पर हो कार्रवाई

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता की निंदा करता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है. मंगलवार को रेल भवन पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे केजरीवील के समर्थन में...

M
Media Khabar
January 22, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ की गई अभद्रता की निंदा करता है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है. मंगलवार को रेल भवन पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे केजरीवील के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियोंके साथ न केवल धक्का मुक्की की बल्कि उन्हें अपशब्द भी कहे. इसे अलावा प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए किए गए लाठीचार्ज के दौरान पुलिस ने मीडियाकर्मियों पर भी ठंडे बरसाए. एसोसिएशन दिल्ली के गृहमंत्री और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से पत्रकारों पर ठंडे बरसाने वाले पुलिसकर्मियों और बदसलूकी करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तायों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करता है. भवदीय मनोज वर्मा अध्यक्ष, डीजेए अनिल पांडेय महासचिव, डीजेए
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar