सोशल मीडिया के जरिए जनता के साथ जुड़ने के लिए जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्रालय ने आज अपना आधिकारिक फेसबुक पेज लॉन्च किया। नवनियुक्त जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री प्रो. सांवर लाल जाट ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री ने उम्मीद जताई कि इस कदम से मंत्रालय के तमाम कार्यक्रम और नीतियां बड़े जनसमूह तक पहुंच सकेगी। उन्होंने कहा कि भारत जैसा देश जहां बाढ़ और सूखे का खतरा रहता है वहां जल और इसका उचित उपयोग काफी महत्वपूर्ण है।
केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। उन्होंने प्रो. जाट को अपने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचित कराया। साथ ही उम्मीद जताई कि प्रो. जाट, जिन्हें राजस्थान के सिंचाई मंत्रालय में काम का एक लंबा अनुभव है, जल संसाधन मंत्रालय के लिए बहुमूल्य सिद्ध होंगे।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar