Media Khabar

Advertisement

Advertisement

न्यूज़ एक्स चैनल के एडिटर इन चीफ जहाँगीर पोचा का निधन

वरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी चैनल 'न्यूज़ एक्स' के एडिटर - इन - चीफ जहाँगीर पोचा का निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. वे महज 46 के थे. न्यूज एक्स के पत्रकारों ने बताया कि पोचा ने गुड़गांव स्थित अपने आवास पर सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया ग...

M
Media Khabar
July 14, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

Jehangir-Pocha-passes-awayवरिष्ठ पत्रकार और अंग्रेजी चैनल 'न्यूज़ एक्स' के एडिटर - इन - चीफ जहाँगीर पोचा का निधन हो गया. दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. वे महज 46 के थे. न्यूज एक्स के पत्रकारों ने बताया कि पोचा ने गुड़गांव स्थित अपने आवास पर सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह 4.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इससे पहले वह बिज़नेस वर्ल्ड के संपादक और बॉस्टन ग्लोब के लिए चीनी संवाददाता के तौर पर कार्य कर चुके थे। उनके निधन पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पोचा को टीवी, प्रिंट और सोशल मीडिया की प्रखर आवाज के तौर पर याद किया जाएगा। समाचार चैनलों के संपादकों की संस्था ‘ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन’ (बीईए) ने पोचा के निधन को टीवी पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar