इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर ने दी आजीवन सदस्यता
नोएडा फिल्म सिटी मारवाह स्टूडियो में आयोजित एक समारोह में देश-विदेश के कई मशहूर पत्रकारों को इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर द्वारा सम्मानित किया गया।
तीन दिन तक मारवाह स्टूडियो में पत्रकारिता पर एक इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेमिनार भी चला। सेमिनार समापन दिवस की संध्या पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में नाइजीरिया और भारत सहित कई अन्य देशों के भी पत्रकार आमंत्रित किये गये। सम्मान समारोह में देश के मशहूर और वरिष्ठ क्राइम रिपोर्टर संजीव चौहान सहित कई चर्चित पत्रकारों को इंटरनेशनल जर्नलिज्म सेंटर की ओर से आजीवन सदस्यता प्रदान की गयी।

भारत में आयोजित इस पहले इंटरनेशनल जर्नलिज्म समारोह में नाइजीरिया के प्रिंस आइफिनी, फ्रांलिन उग्वू सहित भारत के वरिष्ठ पत्रकार कुमार राकेश, विपिन गौड़, परिमल कुमार, रामपाल सिंह रघुवंशी, सुनील पाराशर, विनोद शर्मा, अखिल अरोरा, नितिन सक्सेना, पुण्य प्रसून बाजपेयी, अमिताभ अग्निहोत्री, रमन उपाध्याय सहित वरिष्ठ कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग को भी सम्मानित किया।
इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष संदीप मारवाह और निदेशक आर.के. सिंह ने सभी पत्रकारों और उपस्थित मेहमानों का धन्यवाद किया।
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar