Media Khabar

Advertisement

Advertisement

इंडियन मीडिया सेंटर का राष्ट्रीय अधिवेशन 9-10 मार्च को भोपाल में

सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिन्दर सिंह होंगे मुख्यवक्ता भोपाल। इंडियन मीडिया सेंटर का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन 9 और 10 मार्च ·को भोपाल में नेहरू नगर स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश चैप्टर की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में पहल...

M
Media Khabar
March 8, 2013 1 views

Advertisement

Advertisement

सीबीआई के पूर्व निदेशक जोगिन्दर सिंह होंगे मुख्यवक्ता

भोपाल। इंडियन मीडिया सेंटर का चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन 9 और 10 मार्च ·को भोपाल में नेहरू नगर स्थित मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। मध्यप्रदेश चैप्टर की मेजबानी में आयोजित होने वाले इस अधिवेशन में पहले दिन 9 मार्च ·को उदघाटन सत्र में मुख्यवक्ता के रूप में सीबीआई के पूर्व निदेशक  जोगिंदर सिंह और विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार और आईएमसी के निदेशक श्याम खोसला रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद और वरिष्ठ पत्रकार चन्दन मित्रा करेंगे। इंडियन मीडिया सेंटर मध्यप्रदेश  चैप्टर के महासचिव अनिल सौमित्र ने बताया कि इस अधिवेशन में राष्ट्रीय महत्व के मीडिया से जुडे मुद्दों पर परिचर्चा होगी और प्रस्ताव भी पारित किये जायेंगे। तकनीकी सत्र में "मीडिया का धर्म और संकट" तथा "वैज्ञानिक दृष्टिकोण, टेक्नोलोजी और मीडिया की चिंतायें" विषय पर परिचर्चा होगी। वरिष्ठ पत्रकार जवाहरलाल कौल "कश्मीर" मुद्दे पर अपना शोधपूर्ण प्रस्तुतीकरण देंगे। परिचर्चा में वरिष्ठ पत्रकार मदनमोहन जोशी, रमेश शर्मा, उमेश उपाध्याय और साहित्यकार विजय बहादुर सिंह अपना वक्तव्य देंगे। कार्यक्रम के उदघाटन में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर मुख्य अतिथि रहेंगे और समापन में मध्यप्रदेश के गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता मुख्य अतिथि होंगे।

09 मार्च, 2013

10:30 - 01:00

उदघाटन

अध्यक्ष - श्री चन्दन मित्रा ( सांसद एवं वरिष्ठ पत्रकार)

मुख्य अतिथि : श्री बाबूलाल गौर ( नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री, मध्यप्रदेश शासन)

मुख्य वक्ता  - श्री जोगिन्दर सिंह (पूर्व निदेशक, सीबीआई)

विशिष्ठ अतिथि - प्रो. प्रमोद वर्मा ( वैज्ञानिक सलाहकार, मध्यप्रदेश शासन)

05:00 से 06:30

परिचर्चा  : मीडिया का धर्म और संकट

वक्ता : श्री मदन मोहन जोशी, श्री रमेश शर्मा एवं श्री विजय बहादुर सिंह

अध्यक्षता : श्री श्याम खोसला

10 मार्च, 2013

09:00 - 10:00

परिचर्चा : वैज्ञानिक दृष्टिकोण, टेक्नोलोजी एवं मीडिया की चिंतायें

वक्ता : श्री उमेश उपाध्याय ( वरिष्ठ पत्रकार एवं चेयरमैन, दिशा)

अध्यक्षता : श्री रमेश नैयर ( वरिष्ठ पत्रकार एवं संचालक, छत्तीसगढ हिन्दी ग्रंथ अकादमी)

11:00 - 12:30

परिचर्चा : कश्मीर मुद्दे पर प्रस्तुतीकरण

श्री जवाहरलाल कौल (वरिष्ठ पत्रकार), अध्यक्षता : श्री अशोक मलिक

12:30 - 1:30

समापन

मुख्य अतिथि : श्री उमाशंकर गुप्ता (गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन )

विशिष्ट अतिथि : श्री श्याम खोसला

अध्यक्षता   : प्रो. बृजकिशोर कुठियाला (कुलपति, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रिकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल)


M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar