रमेश शर्मापाकिस्तान सरकार ने बिना कारण बताए दो भारतीय पत्रकारों को एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान छोड़ने का निर्देश दे दिया है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इन दोनों पत्रकारों से कहा कि उनके वीजा की अवधि "अब" नहीं बढ़ाई जाएगी। कोई बताने को तैयार नहीं हैं कि दोनो की वीजा की अवधि क्यों नहीं बढ़ाई जा रही है और क्यों उन्हें पाकिस्तान छोड़ने को कहा गया है? नवाज शरीफ सरकार के इस फैसले से हैरानी इसलिए है क्योंकि dawn समेत कई पाकिस्तानी अखबारों के प्रतिनिधि बनारस चुनाव की पल -पल कि रिपोर्ट भेजने वाराणसी मे ही डटे हैँ और काशी मे हो रहे चुनाव मे पाकिस्तान की दिलचस्पी का कारण सबको समझ आता है मगर दोनों पत्रकार समाचार एजेंसी पीटीआई और द हिंदू के संवाददाता से पाकिस्तान को क्या परेशानी है ये उनको भी कोई नहीं बता पाया है।
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar