Media Khabar

Advertisement

Advertisement

टीआरपी के महासंग्राम में इंडिया टीवी ने आजतक को दी मात

आजतक पर इंडिया टीवी एक बार फिर से सवार है और उसके नंबर एक की कुर्सी डगमगा रही है. टेलिविजन ऑडियंस मेजरमेंट यानि टैम द्वारा जारी 41वें हफ्ते के टीआरपी चार्ट में आजतक को पछाड़ कर इंडिया टीवी नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हो गया है. ऐसा लंबे समय बाद हुआ है. हालाँकि नंबर एक और नंबर दो के बीच का फासला बहुत क...

M
Media Khabar
October 17, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

आजतक पर इंडिया टीवी एक बार फिर से सवार है और उसके नंबर एक की कुर्सी डगमगा रही है. टेलिविजन ऑडियंस मेजरमेंट यानि टैम द्वारा जारी 41वें हफ्ते के टीआरपी चार्ट में आजतक को पछाड़ कर इंडिया टीवी नंबर एक की कुर्सी पर काबिज हो गया है. ऐसा लंबे समय बाद हुआ है. हालाँकि नंबर एक और नंबर दो के बीच का फासला बहुत कम है और हो सकता है कि अगले हफ्ते फिर से आजतक पुरानी स्थिति में लौट आए. लेकिन इंडिया टीवी जिस तरह से नंबर एक पर बने रहने के लिए जोर लगा रहा है वह आजतक के लिए परेशानी का शबब बन सकता है. इस हफ्ते इंडिया टीवी की रेटिंग 1.1 अंक बढ़कर 15.4 पर पहुंच गई, जबकि आजतक की रेटिंग 0.5 अंक गिरकर 15.2 रह गई. सभी चैनलों की स्थिति इस तरह से रही- 1- इंडिया टीवी 15.4 2- आजतक 15.2 3- एबीपी न्यूज़ 13.6 4- ज़ी न्यूज़ 10.1 5- इंडिया न्यूज 10.1 6- न्यूज़24 7.96 7- न्यूज़ नेशन 7.5 8-IBN7 7.5 9- एनडीटीवी इंडिया 5.1 10- तेज 5.1 11- समय 2.2 12- डीडी न्यूज़ 2.0 (WK 41, 2014, Tg CS 15+, HSM)
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar