न्यूज़ चैनलों से आंदोलन की ख़बरें गायब
दामिनी की संभावना इंडिया टी वी पर क्षीण हो गई है क्यूंकि इंडिया टी वी पर क्रिकेट के प्रसारण के लिए दिल्ली की सर्द ठण्ड में आधे कपडे में वीना मालिक आ गई है।
जियो रे मेरे पत्रकारिता के सौदागर लाला !!
(रजनीश के झा के फेसबुक वॉल से साभार )
सरकार ने न्यूज़ चैनलों को आंदोलन की कवरेज से संबंधित एडवाईजरी भेज दी है. तभी चैनलों के सुर में बदलाव आ गया है और सब शांति की अपील कर रहे हैं. वैसे आपलोग एडवाईजरी समझते हैं ना...? नहीं समझते तो हम बताते हैं कि यह एडवाईजरी ही है ,लेकिन चाहे तो इसे धमकी भी समझ सकते हैं.
आईबी मिनिस्ट्री की एडवाईजरी का असर न्यूज़ चैनेलों पर साफ़ -साफ़ दिख रहा है.आज तक पर अभिसार को देखिये. दो दिन पहले गरज रहे थे , अब एडवाईजरी के बोझ तले दबे हुए दिखाई दे रहे थे.
(पुष्कर पुष्प)
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar