Media Khabar

Advertisement

Advertisement

दिल्ली के राजनीतिक असमंजस पर इंडिया न्यूज़ का सर्वे

सरकार बनाए बीजेपी, सीएम बनें जगदीश मुखी नई दिल्ली, 8 सितंबर दिल्ली में सरकार बनाने के सियासी असमंजस में दिल्ली की जनता क्या कहती है, ये जानने के लिए इंडिया न्यूज़ ने दिल्ली के लोगों के बीच रायशुमारी की है. इंडिया न्यूज़ का ये सर्वे सोमवार की रात 8 बजे चैनल के कार्यक्रम- टुनाइट विद दीपक चौरसिया- में...

M
Media Khabar
September 8, 2014 0 views

Advertisement

Advertisement

सरकार बनाए बीजेपी, सीएम बनें जगदीश मुखी नई दिल्ली, 8 सितंबर दिल्ली में सरकार बनाने के सियासी असमंजस में दिल्ली की जनता क्या कहती है, ये जानने के लिए इंडिया न्यूज़ ने दिल्ली के लोगों के बीच रायशुमारी की है. इंडिया न्यूज़ का ये सर्वे सोमवार की रात 8 बजे चैनल के कार्यक्रम- टुनाइट विद दीपक चौरसिया- में प्रसारित होगा. इंडिया न्यूज़ के सर्वे में शामिल 57 फीसदी लोग चाहते हैं कि बीजेपी सरकार बनाए. सर्वे में जब लोगों से ये पूछा गया कि बीजेपी सरकार में मुख्यमंत्री किसे बनाना चाहिए तो 61 प्रतिशत लोगों ने जगदीश मुखी को भावी सीएम के रूप में अपनी पसंद बताया जबकि 39 फीसदी ने कहा कि रामबीर सिंह बिधूड़ी को बीजेपी सरकार में सीएम बनाना चाहिए. इंडिया न्यूज़ के सर्वे में 65 फीसदी लोगों ने माना कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का असर कम हुआ है. सर्वे में ये भी साफ हो गया कि आज भी दिल्ली वालों के लिए बिजली और पानी ही सबसे बड़ा मुद्दा हैं. सर्वे में 51 फीसदी लोगों ने बिजली और 49 फीसदी ने पानी को सबसे बड़ा मुद्दा माना. सर्वे- इंडिया न्यूज़ की टीम ने दिल्ली के 3500 लोगों के बीच ये सर्वे 7-8 सितंबर को किया.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar