अभिषेक श्रीवास्तवदिवाली पर अखबारों और चैनलों में पत्रकारों को मिलने वाली बख्शीश को लेकर कई दिलचस्प किस्से बनते हैं। मसलन, इस बार इंडिया न्यूज़ में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है। विनोद शर्मा मय परिवार चुनाव हार चुके हैं, लिहाजा 2 नवंबर हो गया लेकिन अब तक यहां वेतन नहीं मिला है। दीपक तले अंधेरा छा रहा है और विनोद शर्मा का चु.चि. सिलेंडर ब्लास्ट करने वाला है क्योंकि दिवाली पर जो कथित इलेक्ट्रिक केतली सबको बख्शीश में दी गई है, उसमें पानी के अलावा कुछ नहीं बनाया जा सकता। दरअसल, इंडिया न्यूज़ की केतली पर स्पष्ट दिशानिर्देश लिखे हैं कि इसमें चाय समेत कोई भी खाद्य या पेय पदार्थ तैयार नहीं किया जा सकता। सुनने में आ रहा है कि छोटे कद के कुछ प्रशिक्षु पत्रकार सवेरे दफ्तर जाने से पहले जल्दी में इससे गीज़र का काम ले रहे हैं और केतली भर-भर के नहा रहे हैं। (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar