कोरिया की इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग और डायरेक्ट टू होम :डीटीएच: सेवा प्रदाता एयरटेल डिजिटल टीवी ने भागीदारी की घोषणा की है जिसके तहत इन कंपनियों ने एकीकृत डिजिटल टीवी :आईडीटीवी: पेश किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस नवोन्मेषण के जरिये सैमसंग के स्मार्टडायरेक्ट टीवी में इनबिल्ट एयरटेल डिजिटल सैटेलाइट ट्यूनर होगा। ऐसे में उपभोक्ताओं को सेटटॉप बॉक्स लगाने की जरूरत नहीं होगी और उन्हंे डीटीएच सिग्नल मिल सकेगा।
(भाषा)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar