Media Khabar

Advertisement

Advertisement

IBN7 के एचआर ने पंकज श्रीवास्तव के ड्रॉर को तोड़कर सामान की ली थी तलाशी

[caption id="attachment_24237" align="alignleft" width="431"] केजरीवाल के खिलाफ पक्षपाती ख़बरों पर सवाल उठाया तो IBN7 ने पंकज श्रीवास्तव को बर्खास्त किया[/caption] आइबीएन 7 के पत्रकार पंकज श्रीवास्तव को चैनल के मैनेजमेंट ने बर्खास्त कर दिया. उनकी खता इतनी सी थी कि उन्होंने चैनल हेड सुमित अवस्थी से कु...

M
Media Khabar
January 22, 2015 1 views

Advertisement

Advertisement

[caption id="attachment_24237" align="alignleft" width="431"]केजरीवाल के खिलाफ पक्षपाती ख़बरों पर सवाल उठाया तो IBN7 ने पंकज श्रीवास्तव को बर्खास्त किया केजरीवाल के खिलाफ पक्षपाती ख़बरों पर सवाल उठाया तो IBN7 ने पंकज श्रीवास्तव को बर्खास्त किया[/caption] आइबीएन 7 के पत्रकार पंकज श्रीवास्तव को चैनल के मैनेजमेंट ने बर्खास्त कर दिया. उनकी खता इतनी सी थी कि उन्होंने चैनल हेड सुमित अवस्थी से कुछ कसैले सवाल पूछ लिए थे. ये सवाल मैनेजमेंट को इतना नागवार गुजरा कि मैनजमेंट ने आव-देखा न ताव और पंकज श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया. इतने से ही मन नहीं भरा तो उनके सामान की तलाशी ली गयी और उनके मेल को स्कैन किया गया. सूत्रों की माने तो पंकज श्रीवास्तव के ड्रॉर को तोड़कर एचआर डिपार्टमेंट ने लैपटॉप निकाला और उसकी पूरी स्कैनिंग की गयी.उसके अलावा उनकी किताबों और दूसरी चीजों को भी एक कार्टन में रखकर ले जाया गया. उसकी भी चेकिंग की गयी. आखिर उस चेकिंग का मकसद क्या था? पंकज श्रीवास्तव किसी की जासूसी कर रहे थे जो इस तरीके से जासूसी की गयी थी. पत्रकारों को क्या-क्या दिन देखने पड़ेंगे.
M

Media Khabar

Staff Writer · Media Khabar