संजय तिवारीजिस देश समाज में हनी सिंह का "चार बोतल वोदका" एक महीने में सवा करोड़ लोग यूट्यूब पर सुन लेते हों उस देश में कौन से नैतिकता और चरित्र की दुहाई देंगे आप? जिस देश में बलात्कारी को फांसी मांगनेवाला समाज हनी सिंह की रात भर चलनेवाली पार्टी का पार्ट बनना चाहता हो, उस देश में कौन से अत्याचार की दुहाई देंगे आप? जिस देश में नेताओं को चुनाव जीतने के लिए हनी सिंह के प्रचार की दरकार होती हो उस देश के नौजवानों में किस राजनीतिक चेतना का नारा लगायेंगे आप? असलियत तो यह है कि इस देश को जीते-जागते, खाते पीते लोगों का मुर्दाघर बनाया जा रहा है! मुर्दों में चेतना होती भी कहां है कि झकझोरकर जगाएंगे आप? (स्रोत-एफबी)
M
Media Khabar
Staff Writer · Media Khabar